पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पथराव करने वालों पर प्रकरण दर्ज, दूसरे दिन शहर में शांति रही

पथराव करने वालों पर प्रकरण दर्ज, दूसरे दिन शहर में शांति रही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाजीमार्ग पर बाइक टकराने के विवाद में मंगलवार रात दो वर्गों के बीच हुए संघर्ष के बाद पथराव से शहर में फैला तनाव दूसरे दिन शांत नजर आया। बुधवार दोपहर एसपी अनुराग कुमार ने क्षेत्र में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। एहतियात की दृष्टि से शहर के विभिन्न चौराहों पर पुलिस जवान मुस्तैद रहे। एसपी से दोनों वर्ग के लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध किया। जनप्रतिनिधियों ने भी अधिकारियों से मिलकर वस्तुस्थिति की जांच के बाद दोषियों पर ही कार्रवाई करने की बात कही। मामले में पुलिस ने मंगलवार रात 3 बजे मंगल वरवनिया की शिकायत पर बिट्टू उर्फ इमरान, साहुल अंसारी, भूरू उर्फ ताहिर अंसारी, इस्तकार, इरशाद खां लइक कुरैशी सहित एक दर्जन अन्य लोगों पर प्रकरण दर्ज किया। इनमें से पुलिस ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी कर 10 संदिग्ध लोगों को भी हिरासत में लिया है। बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस ने जहीरुद्दीन की शिकायत पर मंगलसिंह धाकड़, दशरथ मेहता, अर्पित खन्ना सहित दो दर्जन अन्य पर प्रकरण दर्ज किया है।

समाजजनोंने ज्ञापन सौंपा

सुबह9.30 बजे मुस्लिम समाजजनों ने पुलिस थाने पहुंचकर एडिशनल एसपी जगदीश डाबर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शरारती तत्वों द्वारा शराब पीकर समाज के युवकों के साथ गाली-गलौज करने पथराव करने का आरोप लगाया गया। ज्ञापन में घटना को काल्पनिक बताकर निर्दोष लोगों पर प्रकरण दर्ज करने को लेकर विरोध जताया गया। मामले में निष्पक्ष जांच करने की मांग समाजजनों ने की। इस दौरान पूर्व विधायक दिलीपसिंह गुर्जर, पूर्व मंडी अध्यक्ष सूर्यप्रकाश शर्मा पूर्व नपाध्यक्ष मोहनलाल ठन्ना ने भी एडिशनल एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की बात कही।

पुलिसपर आरोप लगाया

विश्वहिंदू परिषद जिलाध्यक्ष प्रांतीय गोरक्षा प्रमुख भेरूलाल टांक ने एडिशनल एसपी से मुलाकात कर पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करने में लेटलतीफी करने पर आपत्ति जताई। साथ ही वर्ग विशेष के लोगों के दबाव में झूठा प्रकरण दर्ज करने की बात कही। एडिशनल एसपी ने निष्पक्ष कार्रवाई की बात कही। इस दौरान एसडीओपी वसंत वास्कले, एसडीएम राजीव रंजन मीणा टीआई गोपालसिंह चौहान मौजूद थे।

पुलिसमुस्तैद रही

बुधवारको वर्ग विशेष के लोगों के थाने पहुंचने पर दूसरे वर्ग के लोग भी एकत्रित होने लगे। मौके की नजाकत को देखते हुए शहर के साथ थाना परिसर में भी बड़ी संख्या में पुलिस ब