रामद्वारा में निर्वाण दिवस पर भंडारा आयोजित
नागदा | रामस्नेही संप्रदाय के गुरु स्वामी भागदास महाराज व स्वामी क्षमाराम महाराज के निर्वाण दिवस पर रामद्वारा नायन में भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसादी लेने पहुंचे। आयोजन में पूर्व विधायक लालसिंह राणावत, खाचरौद नपाध्यक्ष कमलेश अनिल शर्मा, ईश्वरलाल पाटीदार, सिद्धनाथसिंह, सरपंच रामनाथ नरुका, फूंदालाल, महेंद्रसिंह, होशियारसिंह राठौर, मनोहरलाल सोनी, वीरेंद्र कुमार, लक्ष्मणसिंह, जगदीश, प्रेमसिंह का सहयोग रहा। जानकारी भूपेंद्रसिंह पंवार ने दी।