पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शस्त्र और शास्त्र का सामंजस्य था

शस्त्र और शास्त्र का सामंजस्य था

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सैनिकों, पत्रकारों एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया
राजा भोज जयंती
सरस्वती देवी के उपासक चक्रवर्ती सम्राट महाराज भोज देव में शस्त्र और शास्त्र का अद्भुत सामंजस्य था। उनके राज्य में वीरों का जितना सम्मान था उतना ही सम्मान विद्वानों का भी था।

यह बात राजा भोज जन कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्रसिंह पंवार ने सरस्वती शिशु विद्या मंदिर विद्यालय पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा शाखा खाचरौद व राजा भोज जनकल्याण सेवा समिति रतलाम द्वारा महाराज भोज जयंती पर आयोजित समारोह में कही। विद्यालय प्राचार्य ब्रजनंदन कुमावत, क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भेरूसिंह चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित सोनी, वरिष्ठ पत्रकार निशित सिसौदिया ने भी राजा भोज के जीवन व्रत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सत्र 2015 में कक्षा में प्रथम आने वाले 11 विद्यार्थियों, सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक भारतसिंह शक्तावत निवासी पंथ बरखेड़ा, शक्तिसिंह पंवार बंजारी, करणसिंह सिसौदिया मिनावदा का सम्मान किया गया। वहीं पत्रकार ललित सोनी, निशित सिसौदिया, मनोज मेहता, समरथ सेन, आशीष सोनी को सरस्वती उपासक अलंकरण से सम्मानित किया गया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष जीवनसिंह तंवर, नगर अध्यक्ष वीरेंद्रसिंह भुंवासा, योगेंद्रसिंह पंवार, दीपेंद्रसिंह पंवार नरेड़ीपाता, विशालसिंह पंवार, शैलेंद्रसिंह डोडिया, पूर्व जनपद सदस्य अजयसिंह भुंवासा, ऋतुराजसिंह सोनगरा, जीवनसिंह तंवर, के.पी. सिंह भैंसोला, जीवनसिंह गोठड़ा, धीरेंद्रसिंह भैंसोला, महेंद्रसिंह भैंसोला, चंद्रभानसिंह बागेड़ी, युवा महासभा अध्यक्ष जयसिंह पंवार, जितेंद्रसिंह गोठड़ा, कुलदीपसिंह पंवार, सुमेरसिंह पंवार, राजेंद्रसिंह भाटी, चंदरसिंह राठौर, ऊंकारसिंह भाटी, योगेंद्रसिंह, धनसिंह, वीरेंद्रसिंह अादि मौजूद थे। अंत में आभार दीपेंद्रसिंह पंवार नरेड़ी ने किया।

समिति पदाधिकारी व अतिथि सम्मानित करते हुए।

खबरें और भी हैं...