पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अतिक्रमण की शिकायत करने पर मारपीट

अतिक्रमण की शिकायत करने पर मारपीट

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खाचरौद | गांव में प्रतीक्षालय के पास अतिक्रमण की शिकायत करने पर युवक के साथ मारपीट की। पुलिस के अनुसार ग्राम फर्नाखेड़ी निवासी ओमप्रकाश पिता मांगीलाल पांचाल द्वारा गांव में स्थित प्रतीक्षालय के पास अतिक्रमण करने की शिकायत करने की बात को लेकर शनिवार सुबह 11 बजे गांव के ही गट्‌टूसिंह पिता मदनसिंह राजपूत और मदनसिंह राजपूत ने बस स्टैंड पर थप्पड़ और मुक्कों से उसके साथ मारपीट की। मारपीट से बचने के लिए जब ओमप्रकाश भागने लगा तो दोनों ने उसका रास्ता रोककर अतिक्रमण की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने ओमप्रकाश की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया है।

संगोष्ठी कल- उज्जैन | माधव कॉलेज में सोमवार को दोपहर 1 बजे मातृभाषा में शिक्षा विषय पर संगोष्ठी होगी। कार्यक्रम संयोजक डॉ. जफर मेहमूद ने बताया अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. बीएस मक्कड़ करेंगे।







वक्ता डॉ. अर्पणा जोशी व डॉ. गीता नायक का उद्बोधन होगा।

खबरें और भी हैं...