- Hindi News
- बैठक खाचरौद.त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक
बैठक- खाचरौद.त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक
बैठक- खाचरौद.त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक रविवार को कृषि उपज मंडी में हुई। मुख्य अतिथि विधायक दिलीपसिंह शेखावत, विशेष अतिथि डॉ. तेजबहादुरसिंह चौहान, रामलाल धाकड़, जप अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, नवनिर्वाचित नपाध्यक्ष कमलेश शर्मा, अनिल शर्मा थे। अध्यक्षता ग्रामीण अध्यक्ष लालसिंह सिसौदिया ने की।
बैठक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के संबंध में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से चर्चा की गई। इसमें जनपद पंचायत के प्रत्येक वार्ड से 3 दावेदारों के नाम की पैनल बनाने के लिए सर्वे किए जाने का निर्णय लिया गया। आभार ग्रामीण महामंत्री ईश्वर जाट ने माना। जानकारी मीडिया प्रभारी विनोद चतुर्वेदी ने दी।
---------