पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री की किसानों को मुआवजा देने की घोषणा छलावा

मुख्यमंत्री की किसानों को मुआवजा देने की घोषणा छलावा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने लगाया आरोप

खाचरौद | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा 10 जनवरी को अपने खाचरौद आगमन के दौरान राज्य सरकार द्वारा करोड़ों रुपए बजट स्वीकृत कर सूखा राहत के मुआवजा के रूप में किसानों के खाते में डाल दिया जाने की मंच पर से की गई घोषणा मात्र छलावा सिद्ध हो रही हैं। यह आरोप किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गोविंद भरावा ने लगाते हुए बताया क्षेत्र के 110 में से मात्र 12 गांवों में मुआवजा राशि स्वीकृति की जानकारी पहुंचाई गई है, लेकिन मुआवजा राशि भी उनके खाते में नहीं आ पाई हैं। बाकी गांवों के किसान अभी भी मुआवजा राशि के लिए तहसील व पटवारी के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। गत फसल नष्ट हो जाने से प्रदेश के कई किसानों को आत्महत्या करने के लिए मजबूर होना पड़ा था। लंबे अंतराल के बाद राज्य शासन द्वारा किसानों को मुआवजा देने की घोषणा की, लेकिन आज तक किसानों को राशि मिली नहीं है। भरावा ने बताया कि सूखाग्रस्त तहसील के किसानों को एक रुपए किलो गेंहूं व बच्चों की शादियों में 25 हजार रुपए दिए जाने की मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा भी मात्र दिखावा हैं। आज तक किसी भी किसान को योजना का लाभ नहीं मिल पाया हैं। मुआवजा राशि नहीं मिलने से किसान अपने बच्चों की शादियां नहीं कर पा रहे हैं। कई किसान आर्थिक हालातों से मजबूरी में गांवों से पलायन कर रहे हैं। एक सप्ताह में मुआवजा राशि किसानों के खातों में नहीं डाली जाने पर भरावा ने किसान कांग्रेस द्वारा किसानों के सहयोग से धरना आंदोलन कर तहसील कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी भी दी हैं।

खबरें और भी हैं...