पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश में तेजी से बढ़ रहा साइबर क्राइम : जैन

देश में तेजी से बढ़ रहा साइबर क्राइम : जैन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश ने कहा

भास्करसंवाददाता| नेमावर

हमेंलैपटाप, मोबाइल, इंटरनेट का उपयोग सही दिशा में करना चाहिए। साइबर क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। सजग रहने की जरूरत है। यह बात अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संजीव जैन ने कही। वे संत सिंगाजी महाविद्यालय (संदलपुर) में विधिक सेवा समिति (खातेगांव) द्वारा आयोजित विविध साक्षरता शिविर को संबोधित कर रहे थे। छात्र-छात्राओं को विधिक जानकारी देते हुए जैन ने कहा जब हमारे मन में यह विचार आता है कि यह गलत हो रहा है या फिर यह बात गलत है। वहीं से अपराध जन्म लेता है। महात्मा गांधी ने कहा था बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मत बोलो। मैं कहता हूं अच्छा बोलो, अच्छा सुनो, अच्छा देखो। अधिवक्ता राजकुमार यादव, शीतल, अनीता जाट, नायब नाजिर मनोज भांड, देवेंद्र यादव, अरविंद सोलंकी, महेश उइके, सुनील माली ने भी संबोधित किया। संस्था के चीफ मेंटोर संकल्प भार्गव, चेयरमैन प्रांजल दुबे, उपनिदेशक प्रशांत शर्मा मौजूद थे। संचालन प्रशांत शर्मा एवं अधिवक्ता मनीष अग्रवाल ने किया।

नेमावर, शिविर में मौजूद विद्यार्थी।