नर्मदा की शुद्धता का रखना ख्याल : दधीच
खातेगांव | इंद्रप्रस्थगार्डन में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन रविवार को कथावाचक पंडित ललित किशोर दधीच ने श्रद्धालुओं से तीन बातों का ख्याल रखने का अनुरोध किया। नर्मदा की शुद्धता का बनाए रखना, संस्कारों को बचाए रखना, प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना।
महाराज ने कहा मां नर्मदा का जल नहीं, अमृत है। यहां दीपदान करने का विशेष महत्व है। स्व. विजेंद्रसिंह तोमर की स्मृति में आयोजित इस महोत्सव में कथावाचक मुक्तामणि तिवारी, आयोजक संदीपसिंह तोमर, सूरजसिंह दरबार, कैलाश मीणा, राजू साहू, ललित पंडित, नर्मदा प्रसाद साहू, भूरा साहू, संदीप सोनी, कुलदीप सोनी, जगदीश साहू, पूर्व पार्षद प्रदीप साहू आदि ने व्यासपीठ की पूजा की। कथा के दौरान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। नंद घर आनंद भयो भजन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किया। माखन, मिश्री का भोग लगाया। महाआरती की गई।
बाल कृष्ण के आते ही लगे जयकारे।