- Hindi News
- मेडिकल दुकान का कर्मचारी दवा ले जाते पकड़ाया, दोस्त से भी पूछताछ
मेडिकल दुकान का कर्मचारी दवा ले जाते पकड़ाया, दोस्त से भी पूछताछ
मेडिकल दुकान का कर्मचारी दवा ले जाते पकड़ाया, दोस्त से भी पूछताछ
छह माह में 60 हजार की दवा चुराने का आरोप, थैले में भरकर ले जाते समय पकड़ाया
भास्करसंवाददाता. देवास
खातेगांव में मेडिकल दुकान पर काम करने वाला कर्मचारी दवा चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर छह माह में 60 हजार की दवा चोरी करने का आरोप है। थैले में दवाएं भरकर दोस्त के साथ जाते समय उसे पकड़ा गया। जांच अधिकारी एएसआई जेएस परमार ने बताया माणकचंद जैन की खातेगांव में मेडिकल दुकान है। संचालक ने दवा चोरी की एफआईआर लिखाई थी। दुकान का कर्मचारी राहुल रामसिंह नि.संदलपुर छह माह से दवा चोरी कर एकत्रित कर रहा था। लगभग 60 हजार की दवा चोरी की थी। शुक्रवार को राहुल अपने एक दोस्त के साथ थैले में दवा भरकर बिना नंबर की बाइक पर खातेगांव से संदलपुर जा रहा था। दवाई सहित हिरासत में लिया गया। आरोपी राहुल का दोस्त संविदा शिक्षक बताया गया है, हालांकि उसकी भूिमका की पुलिस जांच कर रही है। राहुल के खिलाफ केस दर्ज किया है।