पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां शुरू

पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियां शुरू

खातेगांव. आचार्यविद्यासागर महाराज के सान्निध्य में पंचकल्याणक, विश्व शांति महायज्ञ, एवं जिनबिंब प्रतिष्ठा महोत्सव 18 दिसंबर से शुरू होगा। बाल ब्रह्मचारी विनय भैया एवं सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित इस समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को महायज्ञ के कार्यालय का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष रजनी दिनेश यादव, नवनिर्वाचित अध्यक्ष निलेश जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव के आतिथ्य में हुआ।