- Hindi News
- बकरी चराने एवं मक्का कम तोलने की बात पर मारपीट
बकरी चराने एवं मक्का कम तोलने की बात पर मारपीट
बकरी चराने एवं मक्का कम तोलने की बात पर मारपीट
देवास | बीएनपीथानाक्षेत्र में मूलचंद मोहनलाल नि. जवासिया गोहिल से आरोपी संतोष मोहनलाल ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। हाटपीपल्या क्षेत्र में लाखनसिंह हिम्मतसिंह नि. फांगटी से आरोपी बलवानसिंह जीवन ने मारपीट की। नेमावर क्षेत्र में रामभरोसी से आरोपी पति अनोखीलाल हरनाथ ने बकरी चराने की बात पर मारपीट कर चोट पहुंचाई। खातेगांव क्षेत्र में मुकेश रामविलास से आरोपी अखिलेश नि. देवला ने फोन करने की बात को लेकर रास्ता रोककर मारपीट की। धमकी भी दी। बागली क्षेत्र में छोटेलाल बाबूलाल नि. पुंजापुरा से आरोपी जितेंद्र कैलाश ने मक्का कम तोलने की बात को लेकर मारपीट कर धमकी दी। केस दर्ज किए हैं।