पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाएं झगड़ी, प्रकरण दर्ज

महिलाएं झगड़ी, प्रकरण दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाएं झगड़ी, प्रकरण दर्ज

देवास | भौंरासामें सुमनबाई जितेंद्र से आरोपी बबीता दिनेश एक अन्य ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। बबीताबाई से आरोपी सुमनबाई एक अन्य ने गाली गलौज कर मारपीट की। जसोदाबाई रतनलाल मालवीय से आरोपी रामचंद्र मालवीय ने मारपीट की। इधर, शहर में आईए थानातंर्गत कालीबाई प्रहलाद नि. राजीव नगर को आरोपी सकुबाई शेखर ने जान से मारने की धमकी दी।

महिलाएवं किशोरी से अभद्रता की

देवास | खातेगांवमें छाया पति गेंदालाल गुप्ता से आरोपी दिनेश पिता बुद्ध प्रकाश अग्रवाल ने अभद्रता कर मारपीट की। हाटपीपल्या में आरोपी लखन गाडुरिया ने 14 वर्षीय किशोरी का बुरी नीयत से हाथ पकड़ा। केस दर्ज किए है।

मारपीटके प्रकरण दर्ज

देवास | कोतवालीथानातंर्गत सुपर बाजार में नितिन मुकेश मालवीय से आरोपी हितु एवं अन्य दो ने मारपीट की। हाटपीपल्या में शाकीर पति गुल मोहम्मद से आराेपी आरिफ ने मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने केस दर्ज किए है।

समयपर नहीं खुलता अस्पताल

पीपरी | पीपरी-रतनपुरके शासकीय अस्पताल में सुविधाओं का अभाव है। समय पर अस्पताल नहीं खुलते। इस वजह से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसका सीधा फायदा झोलाछाप उठा रहे हैं। सरकारी अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलते हैं और ही दवाएं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की है।

किसानमोर्चा की बैठक 20 को

देवास | भाजपाकिसान मोर्चा की बैठक 20 सितंबर को भाजपा कार्यालय पर दोपहर एक बजे होगी। अध्यक्षता मोर्चा जिलाध्यक्ष बाबूलाल यादव करेंगे। बैठक में विधायक, मोर्चा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री उपस्थित रहेंगे। जानकारी नाथूसिंह सैंधव ने दी।

अज्ञातवाहन ने टक्कर मारी, मौत

देवास | आईएथाना क्षेत्र में एबी रोड पर होटल गुलमोहर के सामने बुधवार रात 11.30 बजे अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे अविनाश पिता हरिराम मालवीय (40) नि. दिग्गी राजा नगर को टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।

सीमेंटरोड बनेगा

देवास |शहर केवार्ड क्र. 33 सुतार बाखल में प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मनोज राजानी ने सीमेंट कांक्रीट रोड निर्माण का शुभारंभ किया। पार्षद सईदा असलम शेख, प्रवक्ता सुधीर शर्मा, जाकीर उल्ला उपस्थित थे। अतिथि स्वागत संतोष मोदी वसीम शेख ने किया। बलराज तिवारी, जितेंद्र मेहता, प