पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंककर्मी ने चुराया किसान का एटीएम कार्ड और पिन, 85 हजार रुपए निकाले, 6 गिरफ्तार

बैंककर्मी ने चुराया किसान का एटीएम कार्ड और पिन, 85 हजार रुपए निकाले, 6 गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खातेगांव | किसानका एटीएम कार्ड पिन नंबर चुराकर रुपए निकालने वाला एचडीएफसी बैंक का कर्मचारी ही निकला। उसे दोस्तों की मदद से अलग-अलग तारीखों में किसान के खाते से 85 हजार रु. िनकाले थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने यह स्वीकारा। मास्टरमाइंड बैंककर्मी सहित छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से बैंककर्मी को दो दिन के पुिलस रिमांड पर भेजा गया। अन्य को जेल भेज दिया है।

किसान महेश यादव नि. खातेगांव ने एचडीएफसी बैंक में क्राफ्ट लोन के लिए खाता खुलवाया था। बैंक द्वारा एटीएम कार्ड पिन नंबर जारी किए गए थे। खाताधारी का एटीएम पिन बैंककर्मी तनु उर्फ रमेश पटेल ने यादव को वेलकम किट देते समय चोरी कर लिए थे। आरोपी तनु ने दोस्त नेनू उर्फ रोहित जायसवाल की मदद ली। उसने साथी चेतन गुर्जर खातेगांव, राजवर्धनसिंह राठौर चिचली, जितेंद्र जाट राेहित जाट नि. साक्टया के जरिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम मशीन से अलग-अलग तारीख को 85 हजार रुपए निकाल लिए। महेश जब पासबुक में इंट्री करवाने एचडीएफसी बैंक गया तो उसे पता चला कि खाते से 85 हजार रुपए अलग-अलग तारीख में अज्ञात द्वारा निकाले गए हैं। यादव ने खातेगांव थाने पर रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने जांच शुरू की तो किसान ने बताया उसके पास एटीएम कार्ड नहीं है। एटीएम से राशि निकालने की डिटेल बैंक मुख्यालय से मंगवाई गई। इसके बाद कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। बैंक कर्मचारी आरोपी तनु उर्फ रमेश को हिरासत में लेकर सख्ती से सवाल किए तो वह टूट गया।