डेढ़ माह से मध्याह्न भोजन की व्यवस्था ठप
डेढ़ माह से मध्याह्न भोजन की व्यवस्था ठप
उदयनगर | किशनगढ़के आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-एक में बच्चाें को डेढ़ माह से मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा। पैसे कम मिलने के कारण समूह ने भोजन बनाना बंद कर दिया है। ग्रामीण कई बार शिकायत कर चुके हैं। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मोहनी सोलंकी का कहना है उन्हांेने संबंधित अधिकारी को सूचना कर दी है। इस मामले मंे महिला बाल विकास अधिकारी बागली जयदेश जोसफ का कहना है कि शुक्रवार से व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
विजयीप्रत्याशी का सम्मान
कन्नौद | सहकारीकार्य संस्था शिक्षा विभाग इंदौर (पेढ़ी) संचालक मंडल के चुनाव में विजयी प्रत्याशी गौरीशंकर दीक्षित का संस्था सदस्यों ने सम्मान किया। प्राचार्य ओपी उपाध्याय, मोहनलाल शर्मा, ब्रह्मानंद चौबे, कैलाश भंवर, श्रीराम तापडे, धर्मेंद्र मेहता, राधाकिशन चांडक, बलराम यादव, लखन जायसवाल, देवीप्रसाद धुर्वे, नारायण मालवीय, अमृत खान, एचएस राजावत, अशोक बोहरे मौजूद थे। संचालन पुष्पेंद्रसिंह राठौर ने किया। आभार कैलाश भंवर ने माना।
कम्प्यूटरप्रशिक्षण दिया
खातेगांव | विवेकानंदकॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत शासकीय कॉलेज मंे 20 दिवसीय रोजगारोन्मुखी कम्प्यूटर प्रशिक्षण का समापन हो गया। प्रभारी राजेन्द्र कोचले, दुष्यंत राठौर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में प्राचार्य एससी जोशी, जीपी अग्रवाल, डॉ अभय जैन, महेश मानकर, एसआर अनारे, जाहिद बेग, जगदीश जोशी, तोताराम सोनेर, डॉ. निर्मला डोंगरे, पूजा वर्मा, अनिल पिंपलकर, सुनील पंवार, चेतन सवनेर सहित विद्यार्थी मौजूद थे। आभार जाहिद बेग ने माना।
प्रशिक्षण को संबोधित करते अतिथि।