धर्मशाला निर्माण के लिए दिए 51 हजार
खातेगांव | तीर्थक्षेत्र नेमावर में राजपूत समाज की धर्मशाला निर्माण के लिए समाजजन लगातार दान दे रहे हैं। बोरानी गांव के देवड़ा परिवार ने 51 हजार रुपए दान स्वरूप दिए। इस दौरान राजेंद्रसिंह राजावत खारदा, रायसिंह तोमर, भंवरसिंह, समरथसिंह देवड़ा, नरेंद्रसिंह शेखावत, नरेंद्रसिंह राजावत, रायसिंह तोमर, जोरावरसिंह फौजी, राजेंद्रसिंह राजावत, अजितसिंह राठौड़, भारतसिंह परिहार आदि मौजूद थे।
खातेगांव. समिति सदस्यों को चेक देते समाजजन।