- Hindi News
- तुलजा भवानी चामुंडा माता मंदिर के लिए बनवाएंगे विशेष योजना!
तुलजा भवानी चामुंडा माता मंदिर के लिए बनवाएंगे विशेष योजना!
टेकरीस्थित तुलजा भवानी और चामुंडा माता मंदिर को लेकर संभाग स्तर से खास योजना बन सकती है। मंदिर बहुल माने जाने वाले उज्जैन संभाग के लिए संभागायुक्त ने इसके संकेत दिए हैं। संभाग के देवास सहित अन्य जिलों से पांच-पांच मुख्य सरकारी मंदिरों की पूरी कुंडली मांगी गई है। इसमें देवास तहसील से माता टेकरी स्थित दोनों मंदिरों को शामिल किया जा रहा है। बागली, खातेगांव सहित अन्य तहसीलों से भी प्रमुख मंदिरों का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर 13 फरवरी को इन मंदिरों के लिए कलेक्टर आशुतोष अवस्थी से चर्चा करने वाले हैं।
मंदिरबहुल संभाग क्यों
सूत्रोंके अनुसार उज्जैन संभाग में छोटे-बड़े 10683 मंदिर हैं। उज्जैन सिंहस्थ पर उज्जैन सहित आसपास के सभी जिलों में माहौल धर्ममयी रहेगा। देशभर से आने वाले श्रद्धालु आसपास के प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन के लिए जाएंगे। इसके चलते संभाग के जिलों के मुख्य पांच-पांच सरकारी मंदिरों को छांटा जा रहा है जहां वर्तमान संचालित व्यवस्थाओं को और बेहतर किया जा सके। गौरतलब है कुछ दिनों पूर्व संभागायुक्त पस्तौर टेकरी पर अवलोकन करने भी आए थे और सुधार के लिए कह चुके हैं। इस दौरान ऑनलाइन दान दर्शन को लेकर भी व्यवस्था की बात कही थी।
चामुंडा माता
तुलजा भवानी