भजन संध्या 15 फरवरी को
भजन संध्या 15 फरवरी को
महोत्सवके पहले दिन हेमाद्री प्रायश्चित स्नान, गणेश पूजन, देवता स्थापना, अग्नि स्थापना, मंडप प्रवेश होगा। 14 फरवरी को रात 8 बजे से भाग्येश्वर बालाजी मंडल खातेगांव द्वारा सुंदरकांड पाठ होगा। 15 फरवरी भव्य भजन संध्या में टी सीरीज कलाकार बाबू राजौरिया ग्रुप द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। 16 फरवरी को भैरव बाबा मंदिर निर्माण हेतु भूमिपूजन रात में 8 बजे से स्वरांजलि ग्रुप द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 17 फरवरी को महाकाल ग्रुप द्वारा शिव बरात निकाली जाएगी।