- Hindi News
- जनता से किए वादों पर खरा उतरना होगा : शर्मा
जनता से किए वादों पर खरा उतरना होगा : शर्मा
नगर परिषद के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने संभाला पदभार
भास्करसंवाददाता | नेमावर
नवगठितनगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने पदभार ग्रहण करते हुए विकास का संकल्प लिया। विधायक आशीष शर्मा ने चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों पर खरा उतरने की समझाइश देते हुए सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, जिन मुद्दों को लेकर हम चुनाव मैदान में थे, हमनें जनता से जो वादे किए हैं अब उन पर खरा उतरने का समय है। समारोह की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नेता ईश्वर सिंह तोमर ने भी संबोधित किया। पूर्व जनपद अध्यक्ष खातेगांव श्यामलाल पांडे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुष्पा पांचाल, नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता रामनाथ व्यास आदि अतिथि थे। नगर के पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र पाटिल, दिगपाल सिंह तोमर, कार्यपालन अधिकारी आनंदी लाल वर्मा की मौजूदगी में परिषद अध्यक्ष मनोरमा रेवाशंकर यादव एवं सभी वार्डों के पार्षदों ने पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर विधायक शर्मा ने पूर्व सरपंच कैलाश चंद्र पाटिल, दिगपाल सिंह तोमर, मनोज गहलोद, दिनोश नागले, गुलाब बाई गहलोद, पूर्व पंचगणों और भाजपा नेता श्याम लाल बाथोले आदि का स्वागत किया। इस दौरान रैन बसेरा का भी शुभारंभ किया गया।
विकासकी नई इबारत लिखें
तमामजनप्रतिनिधियों ने एक बात पर ज्यादा जोर दिया है कि नगर मंे विकास की नई इबारत लिखी जाए। सभी पार्षद अपने-अपने वार्डों में विकास करवाएं। नेमावर की प्रसिद्धि को ध्यान में रखते हुए विकास कार्य हों।