पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कार में सीट के नीचे िमली कटार और तलवार, दो इंदौरी गिरफ्तार

कार में सीट के नीचे िमली कटार और तलवार, दो इंदौरी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार में सीट के नीचे िमली कटार और तलवार, दो इंदौरी गिरफ्तार

खातेगांवक्षेत्र से किया गिरफ्तार, देशी शराब भी मिली, िरमांड पर भेजा आरोपियों को

खातेगांव| पुलिसने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से अवैध रूप से रखी शराब एवं हथियार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पेट्रोलिंग के दौरान तिवड़िया मार्ग पर कार (एमपी 09 एचडी 4011) को रोककर उसमें सवार दो लोगों से कागजात दिखाने को कहा। वे अनभिज्ञता जताते रहे। संदेह होने पर कार की तलाशी ली गई तो नौ पेटी शराब एवं सीट के नीचे से एक कटार एवं तलवार जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी सोनू उर्फ प्रवीण पिता रमेशचंद्र यादव निवासी आनंद नगर इंदौर एवं रौनक िपता गजेंद्र उर्फ गजाधार पवार निवासी चितावद मोहल्ला इंदौर को गिरफ्तार कर न्यायालय मेंे पेश किया। तीन दिन का पुलिस रिमांड िमला है। कार्रवाई में एएसआई जेएस परमार, प्रआ मदनसिंह, आरक्षक विमल व्यास, सुरेश कुमावत, सुनील प्रजापत, दीपक पटेल, अरुण आर्य का सहयोग रहा।