- Hindi News
- मां नर्मदा के नाभि स्थल पर जुटेंगे 3 लाख से अधिक श्रद्धालु
मां नर्मदा के नाभि स्थल पर जुटेंगे 3 लाख से अधिक श्रद्धालु
सर्वपितृमोक्ष अमावस्या 23 को , 21 से भरेगा मेला, प्रशासन जुटा तैयारी में
भास्करसंवाददाता | नेमावर
23सितंबर कोसर्वपितृमोक्ष भूतड़ी अमावस्या है। 21 सितंबर से मां नर्मदा के नाभि स्थल प्राचीन सिद्धेश्वर तट पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन होगा। मेले में तीन लाख से अधिक श्रद्धालु भाग लेंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर स्थानीय जाट धर्मशाला में प्रशासनिक स्तर पर एक बैठक आयोजित हुई।
खातेगांव एसडीएम अशोक व्यास की अध्यक्षता में हुई इस बैठक मंे निर्णय हुआ है कि गुराडिया फाटे पर अस्थाई बस स्टैंड बनेगा। श्रद्धालु यहां से तीन किमी पैदल चलकर नर्मदा घाटों पर पहुंचेंगे। हरदा, होशंगाबाद से आने वाले वाहनों को हंडिया में ही रोक दिया जाएगा। इंदौर, आष्टा, नसरुल्लागंज, सीहोर से आने वाले वाहन गुराड़िया फाटे पर खड़े होंगे। अस्थाई बस स्टैंड से घाटों तक मार्ग पर लाइटिंग की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में तमाम अधिकारी-कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बनेगाअस्थाई अस्पताल
निर्णययह भी हुआ है कि नागर घाट पर अस्थाई अस्पताल बनाया जाएगा। सिद्धनाथ मंदिर परिसर में पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना होगी। नर्मदा के गहरे एवं खतरनाक घाटों पर बैरिकेट्स लगाकर स्नान हेतु प्रतिबंधित किया जाएगा। गोताखोरों की टीम तैयार रहेगी। प्रमुख घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।