पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर को संवारने की तैयारी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष

नगर को संवारने की तैयारी में नवनिर्वाचित अध्यक्ष

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद के अध्यक्ष पद हेतु विजयी उम्मीदवारों से बातचीत

भास्करटीम| देवास

चुनावसंपन्न हो गए। जो जीते हैं, उन्हाेंने बड़ी घोषणाएं की थीं। अब समय है उनको पूरा करके दिखाने का। शुरुआती कार्यकाल में विजयी उम्मीदवार कौन-कौन से काम प्राथमिकता से करेंगे। तमाम परिषदों में अध्यक्ष पद हेतु विजय हुए उम्मीदवारों ने भविष्य की योजनाएं बताई।

घरघर में पानी पहुंचाना पहली प्राथमिकता

बागली | यहांभाजपा के अमोल राठौर जीतने के बाद हर घर में मुख्यमंत्री पेयजल योजना के तहत पानी पहुंचाने की बात कर रहे हैं। इसके बाद दूसरी प्राथमिकता में उन्होंने शामिल किया है नगर की नालियों का निर्माण कार्य। आंतरिक मार्गों का सीमेंटीकरण, साफ-सफाई, मुक्तिधाम को संवारने, स्टेडियम, बगीचों को निर्माण करवाना भी प्राथमिकता में शामिल है। राठौर बागली को जिला बनाने और नर्मदा को कालीसिंध में मिलाने संबंधी अभियान पर भी प्राथमिकता से काम करने की बात कह रहे हैं।