पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घर में घुसकर नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

परिजनबाहर गए हुए थे, गांव चंदवाना की घटना

भास्करसंवाददाता | देवास

खातेगांवथानाक्षेत्र के चंदवाना में लड़की को अकेले पाकर आरोपी घर के बाथरूम में घुस गया और छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी राहुल शिवलाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस के अनुसार चंदवाना की 14 वर्षीय किशोरी घर में अकेली थी, परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। आरोपी राहुल नि. चंदवाना इस दौरान उसके घर में घुसा और बाथरूम में जाकर छेड़छाड़ की। जान से मारने की धमकी भी दी। पिता के लौटने पर किशोरी ने घटनाक्रम बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

छहमाह पुरानी घटना पर मुकदमा दर्ज

औद्योगिकक्षेत्र पुलिस ने छह माह पूर्व विवाहिता से हुई छेड़छाड़ को लेकर बुधवार को एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने बताया आरोपी महेंद्र सोनी नि. जयप्रकाश नगर ने ढांचा भवन के पास 26 वर्षीय महिला का पीछा किया और उससे छेड़छाड़ की थी।