पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं से अभद्रता

महिलाओं से अभद्रता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाओं से अभद्रता

देवास | सतवासथानातंर्गत गांव खपरासा में आशाबाई कनेश राठौर पानी भर रही थी। आरोपी हीरालाल ने बर्तन हटाकर मारपीट की, धमकी भी दी। इधर, सोनकच्छ थानातंर्गत दौलतपुर में शीला तेजसिंह से आरोपी धर्मेंद्र रतनलाल ने अभद्रता कर मारपीट की। भौंरासा थानातंर्गत गांव पांडी में रामकुंवरबाई सज्जनसिंह से आरोपी सवईसिंह कानाजी ने मारपीट की। अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

बागलीमें महिलाएं झगड़ी

देवास | बागलीमें बानो बी नूर मोहम्मद से आरोपी नसीम पति नवाब एवं एक अन्य साथी ने मारपीट की। नसीम पति नवाब ने आरोपी नूर अन्य दो के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज कराया।

मारपीटकर धमकाया

देवास | हाटपीपल्याथानातंर्गत गांव नानूखेड़ा में मेहरबानसिंह पिता अंबाराम से आरोपी अंबाराम ने मारपीट की। खातेगांव थानातंर्गत सीताराम पर्वतसिंह से आरोपी विजयमनोहर राव ने रास्ता रोक मारपीट कर धमकी भी दी। देवास शहर में जुगल किशोर जमनालाल नि. श्रीनगर से आरोपी जितेंद्र गुजराती नि.राधागंज ने मारपीट की। केस दर्ज किए है।

किसानसम्मेलन में प्रभारी मंत्री आएंगे

देवास | राष्ट्रीयकृषि बीमा योजना के खरीफ 2013 के बीमा दावा राशि प्रमाण पत्र वितरण के लिए किसान सम्मेलन गुरुवार दोपहर दो बजे मंडी प्रांगण क्र. दो में होगा। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र पटवा शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी शामिल होंगे। सांसद मनोहर ऊंटवाल, विधायक तुकोजीराव पंवार, जिपं अध्यक्ष कमला गोस्वामी, विधायक राजेंद्र वर्मा, चंपालाल देवड़ा, आशीष शर्मा भी मौजूद रहेंगे।

पशुसमाधिधाम बनेंगे, 12 पंचायतें चयनित

देवास | जिलेमें पशुओं को भी अब ससम्मान दफनाया जाएगा। उन्हें यूं ही सड़ने वातावरण प्रदूषित करने के लिए नहीं छोड़ा जाएगा। कलेक्टर आशुतोष अवस्थी ने यह पहल की है। उन्होंने ग्राम पंचायतों को निर्देश जारी किए हैं कि वे वहां एक-एक पशु समाधिधाम बनाएं जिसमें पशुओं को दफनाया जाए। जिला प्रशासन एवं जनअभियान परिषद द्वारा सहयोग दिया जाएगा। प्राथमिक रूप से प्रत्येक ब्लॉक के सरपंचों को पत्र लिखकर वहां कम से कम 2-2 पंचायतों में पशु समाधिधाम बनाए जाएं। देवास ब्लॉक में ग्रापं आंवल्या पिपल्या एवं मोरूखेड़ी, सोनकच्छ में ग्रापं कुलाला एवं छायन मैना, टोंकखुर्द में फतेहपुर खेड़ा एवं जिरवाय, बागली में चांसिया-सेवनियाखुर्द, कन्नौद में जिनवानी, कलवार खातेग