- Hindi News
- अज्ञात ने एटीएम से 85 हजार रुपए निकाले, पांच संदिग्धों से पूछताछ
अज्ञात ने एटीएम से 85 हजार रुपए निकाले, पांच संदिग्धों से पूछताछ
अज्ञात ने एटीएम से 85 हजार रुपए निकाले, पांच संदिग्धों से पूछताछ
खातेगांव| खातेगांवके किसान महेशचंद्र यादव ने क्राफ्ट लोन के लिए स्थानीय बैंक शाखा में खाता खुलवाकर एटीएम कार्ड लिया था। यादव के खाते में चार-पांच लाख रुपए लोन की राशि जमा थी। इस बीच किसी ने यादव का एटीएम कार्ड एवं पासवर्ड चोरी कर लिया एवं खाते से चार बार में 85 हजार रुपए निकाल लिए। यादव जब पासबुक में इंट्री कराने गया तो पता चला कि उसके खाते से तीन बार में 25-25 हजार एवं एक बार 10 हजार रुपए किसी ने अलग-अलग जगह एटीएम से निकाल लिए हैं। शिकायत महेशचंद्र ने थाने पर की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पांच लोगों को हिरासत में लिया है। बैंक कर्मी भी संदेह के दायरे में बताए जा रहे हैं।