नर काे नारायण बनाता है सत्संग : व्यास
भास्कर संवाददाता | खातेगांव
सत्संग नर को नारायण बनाता है। जीव को जगदीश और पुरुष को पुरुषोत्तम बनाने की ताकत सत्संग में है। यह बात पंडित राजेश व्यास ने कही। वे ग्राम खारदा में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, राजकुमारी कुंडल, लक्ष्मीनारायण पंवार, कचरू पटेल, शिव पटेल, अमित भाटी, संतोष, शेखरसिंह जादौन, रामौतार पटेल, सरपंच नरेंद्र राजावत, राजेंद्रसिंह राजावत ने व्यासपीठ की पूजा की।
मेल पीपल्या में कथा का समापन
10 सितंबर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा का बुधवार को समापन हो गया। जनपद सदस्य महेश दीक्षित ने बताया यहां पंडित ललितकिशोर दधीच ने कथा कही। समापन पर शोभायात्रा निकाली गई।