विवाह सम्मेलन आज
विवाह सम्मेलन आज
खातेगांव| मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन 11 फरवरी को कृषि मंडी परिसर में होगा। जपं के तत्वावधान में इस सम्मेलन में 51 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। जानकारी जपं अध्यक्ष गुलाबबाई टाडा, सीईओ योगेंद्र मेहता ने दी। मंडी परिसर में ही शाम को जाट समाज का सम्मेलन भी होगा। 18 जोड़े विवाह बंधन में बंधेंगे। जानकारी अध्यक्ष अखिलेश खोजा ने दी।