खाद-बीज व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रख एसडीएम को दिया ज्ञापन
खातेगांव / बागली| भारत सरकार द्वारा खाद-बीज एवं कीटनाशक व्यापारियों के लिए नियमों में जो संशोधन किया है, उसे तत्काल वापस लेते हुए नियमों को यथावत रखने की मांग की गई है। बागली सहित समूचे विकासखंड के खाद-बीज व कीटनाशक व्यापारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन का वाचन डॉ. रामचंद्र राठौर ने किया। अमरजीतसिंह भाटिया, अतुल श्रीवास्तव, अनुराग गुप्ता, संजीव चौधरी, देवकरण चौहान आदि मौजूद थे। खातेगांव में भी प्रतिष्ठान बंद रखे गए। कीटनाशक, खाद उर्वरक बीज विक्रेता संघ के अध्यक्ष भरत पटेल, सचिव दीपक महाजन, कोषाध्यक्ष जेपी थोरी, शंकर घुडिया, विजय वंसल, गोविंद गौरा, सत्यनारायण सुंदरिया, लखन मीणा, शैलेंद्र पुरोहित, अखिलेश खोजा, आरिफ खान, मनोज गर्ग, अरविंद मीणा, मोहन गोदारा, हुकम, राजू बंेदा, प्रवेश सेठी, उमाशंकर गुर्जर, श्याम सोलंकी, अर्जुन पंवार, राहुल कछावाह, विजय सोलंकी, दीपक पंवार आदि मौजूद थे। ज्ञापन का वाचन दीपक महाजन ने किया।