पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसबीआई में कामकाज ठप उपभोक्ता हो रहे परेशान

एसबीआई में कामकाज ठप उपभोक्ता हो रहे परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसबीआई में कामकाज ठप उपभोक्ता हो रहे परेशान

खातेगांव.बसस्टैंड स्थित भारतीय स्टेट बैंक में पांच दिन से कामकाज ठप पड़ा है। उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। कारण, लिंक फेल होना बताया जा रहा है। संबंधितों का कहना है कि लिंक फेल होने से कामकाज बंद है। वहीं, उपभोक्ताओं के मुताबिक मुख्य द्वार पर रोज एक बोर्ड लगा दिया जाता है, जिस पर सिर्फ यह लिखा होता है कि लिंक फेल है। इसके अलावा अधिकारी और कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं। यह स्थिति 9 सितंबर से बनी हुई है। वहीं, सूत्रों की मानें तो बैंक के सर्वर में तकनीकी खराबी आने के कारण यह दिक्कत आई है। हालांकि, इस मामले में संबंधित अधिकारी कुछ सिर्फ इतना ही कह रहे हैं कि काम जारी है, जल्द ही व्यवस्थाएं सुचारू हो जाएंगी।

मंत्रीने सुनी समस्याएं, आश्वासन

हाटपीपल्या.स्कूलएवं उच्च शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने हाटपीपल्या क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। दिगंबर जैन समाज के लोगों ने जोशी को बताया कि क्षेत्र में साफ-सफाई का अभाव है।