पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिलेभर से कई लीटर शराब जब्त

जिलेभर से कई लीटर शराब जब्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेभर से कई लीटर शराब जब्त

देवास. तीनअलग-अलग जगह से शराब जब्त की गई। पुलिस के अनुसार टोनी पिता प्रमोद शर्मा निवासी जवाहर चौक देवास से गजरा गियर्स चौराहे के पास से 20 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की। आरोपी दिनेश पिता नाथूसिंह निवासी आनंद नगर से उज्जैन रोड पर 4 लीटर देशी शराब जब्त की। दोनों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण किए गए। पीपलरावां पुलिस ने आरोपी इंदर पिता फूलसिंह निवासी कुमारियाराव को गिरफ्तार कर बेरछा जोड़ से 4 लीटर शराब जब्त की गई। नेमावर थानांतर्गत दो व्यक्तियों से शराब जब्त की गई। पुलिस के अनुसार अजय पिता रमेश जायसवाल निवासी रेत नाका नेमावर के कब्जे से नौ लीटर देशी शराब एवं पिंकू पिता बलवीर सिंह निवासी खातेगांव से 9 लीटर देशी शराब जब्त की गई। कन्नौद थानांतर्गत सजन पिता रमेश गांडे निवासी कतलाय से चार लीटर शराब जब्त की।