पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 140 करोड़ में संवरेगा एनएच 59

140 करोड़ में संवरेगा एनएच-59

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डबलचौकी से कन्नौद तक होगा रोड का चौड़ीकरण

कन्नौद. इंदौर-बैतूलराष्ट्रीय राजमार्ग (59 ए) को जल्द संवारा जाएगा। 140 करोड़ रुपए की डीपीआर बनाकर केंद्र सरकार को भेजी गई है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरू होगा।

संबंधित अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक राजमार्ग पर कन्नौद से डबलचौकी के बीच संवारने का काम होगा। इस हिस्से को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसी कड़ी में कन्नौद खातेगांव नगर के बायपास के सर्वे के टेंडर जारी किए हैं। खातेगांव बायपास की लंबाई 8 किमी, जबकि कन्नौद बायपास की लंबाई 5 िकमी होगी।

धनतालाबघाट पर बनेगा पुल-राष्ट्रीय राजमार्ग(59 ए) पर धनतालाब घाट पर आए दिन जाम लगता है। पुरानी पुलिया जीर्ण-शीर्ण होने से यहां एक ही वाहन एक समय में निकलता है। अधिकारियों के अनुसार टेड़े-मेड़े रास्ते को सीधा करने बड़ा पुल बनाने के लिए वन विभाग से एक हेक्टेयर भूमि की मांग की है, जिस पर भूमि आवंटित होते ही 10 मीटर चौड़ा सीधा पुल बनाया जाएगा।