महिला डाॅक्टर को धमकाया
महिला डाॅक्टर को धमकाया
देवास.कंपाउंडरने महिला डाॅक्टर के साथ अभद्रता की। पुलिस के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ केंद्र सुनवानी गोपाल में पदस्थ महिला डाॅक्टर को कंपाउंडर सैय्यद जाकीर अली ने धमकाते हुए उसके बताए अनुसार काम करने को कहा। डाॅक्टर ने मना किया तो शनिवार को रास्ता रोककर उसके साथ अभद्रता करते हुए जान से मारने की धौंस दी।
मंगलसूत्रचोरी मामले मेंे पड़ोसन गिरफ्तार
देवास.घरसे मंगलसूत्र चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी सुगनबाई निवासी जमनानगर को गिरफ्तार कर मंगलसूत्र जब्त किया। गौरतलब है कि शुक्रवार को सरलाबाई निवासी जमनानगर के मकान से मंगलसूत्र चोरी किया था।
डूबनेसे बालिका की मौत
देवास.हाटपीपल्याथानाक्षेत्र में एक बालिका की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार प्रियंका पिता संतोष निवासी अमलाताज (6) की शुक्रवार शाम घर के सामने कुंडी में गिरने से मौत हो गई। मर्ग कायम किया है।
मवेशीचराने की बात पर दो पक्षों में विवाद
देवास.खातेगांवथानाक्षेत्र में मवेशी चराने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस के अनुसार राजेश पिता प्रहलाद प्रजापति निवासी केलारी के खेत में मवेशी चराने की बात पर आरोपी कैलाश सज्जनसिंह, सज्जनसिंह सैंधव ने मारपीट की जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
जुआखेलते और सट्टा लिखते गिरफ्तार किया
देवास.बीएनपीपुलिस ने चार लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। आरोपी शफीन कासम खां निवासी सियापुरा, पूरण पिता रुघनाथ पटेल, राजेश रामेश्वर खाती, दिलीप हरिसिंह नि. छोटा मालसापुरा को ढाबा के पास से गिरफ्तार कर 2925 रुपए जब्त किए। आरोपी जयप्रकाश उर्फ जेपी को नाहर दरवाजा से सट्टा लिखते गिरफ्तार कर 550 रुपए जब्त किए।
पौधेरोप की सुरक्षा की अपील
टोंककला.प्रेरणायुवक मंडल चिड़ावद द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। राज्य मंत्री दीपक जोशी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में पारस पीपल एवं नीम के पौधे लगाए। इस अवसर पर उन्होंने आमजन से पौधा रोपण कर उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण की बात कही। विधायक राजेंद्र वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, मंडल अध्यक्ष अर्जुन पटेल, संकुल प्राचार्य चंद्रभानसिंह केवट, कमलसिंह टांक, समंदरसिंह धाकड़, मधुसूदन पटेल, कमल चंद्रवंशी, सुभाष मुकाती, मुकेश पटेल, उंकारलाल चौधरी, कैलाश चौधरी आदि मौजूद थे।
पशुचि