सर्वधर्म समाज के 50 जोड़े परिणय बंधन में बंधे
भास्कर संवाददाता | खातेगांव
मंडी परिसर में सर्वधर्म समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ। 50 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विधायक आशीष शर्मा ने संबोधित किया। अध्यक्षता जपं अध्यक्ष गुलाबबाई टाडा ने की।
कार्यक्रम में भाजपा मंडलाध्यक्ष डाॅ. आरएन यादव, नप अध्यक्ष निलेश जोशी, मंडी अध्यक्ष दिनेश यादव, अपेक्स बैंक डायरेक्टर रामविलास पटेल, अंत्योदय समिति अध्यक्ष रामविलास पंवार, कमल टाडा, ओमप्रकाश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य बलराम दावठा, संतोष मंडलोई, अर्जुन पंवार आदि मौजूद थे।
सामूहिक विवाह सम्मेलन
खातेगांव. मंडी परिसर में हुए सम्मेलन में जोड़ों काे आशीर्वाद देते अतिथि।