राम जन्मोत्सव पर जयकारों से गूंजा पंडाल
राम जन्मोत्सव पर जयकारों से गूंजा पंडाल
देवास | राजारामनगर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में रामकथा के चौथे दिन कथावाचक अक्षयमुनिजी के सान्निध्य में राम जन्मोत्सव प्रसंग मनाया गया। झांकी सजाई गई। जैसे ही भगवान राम का जन्म प्रसंग हुआ तो पंडाल जयकारों से गूंज उठा। पुष्पवर्षा की गई। आरती कर प्रसाद वितरण किया गया। महिलाओं ने राम रूपी बालक को दुलारा।
निशानचढ़ाया, भंडारा भी हुआ
खातेगांव | ग्रामसंदलपुर में दादाजी के दरबार पर भंडारे का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने निशान चढ़ाया। शाम को भजन संध्या का आयोजन हुआ। हरिओम कुंडल, राजा कुंडल, प्रदीप साहू, सरपंच गणेश गुर्जर, जेपी शर्मा, अन्नू कुंडल, मुकेश गिरि, मनोज तिवारी, राजू शर्मा, मोहित अग्रवाल, सतीश सोनी आदि मौजूद थे।
परिचयसम्मेलन 21 को
खातेगांव | ग्रामसुकलिया में जिझोतिया ब्राह्मण समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन 21 दिसंबर को होगा। समारोह में समाज की पत्रिका का भी विमोचन होगा। यह जानकारी समाज अध्यक्ष राजेश दुबे, प्रमोद तिवारी ने दी।
देवास. रामकथा में जन्मोत्सव मनाया गया।