पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अलग अलग वाहन दुर्घटनाओं में घायल

अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलग-अलग वाहन दुर्घटनाओं में घायल

देवास | शहरके इंदिरा गांधी चौराहे पर संगीता पति चंद्रप्रकाश (35) नि. विजय नगर को बाइक (एमपी41एमबी 3190) के चालक ने टक्कर मार घायल कर दिया। बीएनपी थानातंर्गत उज्जैन रोड बायपास पर अलताफ बाइक (एमपी41एमजी5927) की टक्कर से घायल हो गया। मदनलाल को बाइक (एमपी41एमओ7510) की टक्कर से चोट आई। संतोष गाेर्वधन नि. कायथा जिला उज्जैन को मक्सी रोड पर ट्रक (एमपी 42 एफ0059) ने टक्कर मार जख्मी कर दिया। उधर, सोनकच्छ थानातंर्गत गांव फावड़ा में श्यामुबाई को वैन (एमपी13डी3353) ने टक्कर मारी। पीपलरावां थानातंर्गत अशोक बाबूलाल निवासी छायन को निपानिया हुरहुर में अज्ञात बाइक ने टक्कर मारी। चोट आई है। पुलिस ने वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं।

दाेपक्षों में विवाद, प्रकरण दर्ज

देवास | हाटपीपल्याथानातंर्गत मारपीट के मामले में प्रकरण दर्ज किए। पुलिस के अनुसार कविता पति गोपाल (25) के साथ देवकरण पिता बापूजी ने मारपीट की, धमकी भी दी। वहीं राजूबाई ने आरोपी गोपाल पिता आनंदीलाल पाटीदार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की शिकायत की।

महिलासे अभद्रता, दो पर केस

देवास | सीताबाईपति ठाकुरलाल निवासी दिग्गीराजा नगर के साथ आरोपी राहुल एवं एक अन्य ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। केस दर्ज किया।

रास्तारोककर मारपीट की

देवास | खातेगांवथानातंर्गत मारपीट के दो मामले दर्ज किए गए। पुलिस के अनुसार राकेश पिता गौरीशंकर िनवासी कोलारी के साथ आरोपी संजय पिता गोविंद खरे नि. संदलपुर ने रास्ता रोककर मारपीट की। कैलाश पिता बाबूलाल निवासी पुरोनी से आराेपी रमेश पिता बाबूलाल ने मारपीट की। धमकी भी दी।

दोपक्ष झगड़े, युवक को पीटा

देवास | कन्नौदथानांतर्गत कतलाई में दो युवक झगड़ लिए। एक-दूसरे को जमकर पीटा। आरोपी रमेश पिता कालू नि. कतलाई सजन पिता रमेश के खिलाफ क्रॉस प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। एक अन्य घटना में माथनी गांव में असलम इमरत से कन्नौद के बाली मोहल्ले के रहने वाले आरोपी पुन्ना खां तीन अन्य ने मारपीट की।

वाहनचालकों के खिलाफ कार्रवाई

देवास | आमरास्ते पर चालू हालत में वाहन खड़े करने पर पुलिस ने जब्ती की कार्रवाई की। विष्णु पिता रंजीत कलोता निवासी सिंगावदा ने सयाजी द्वार के समीप मोहन धुलजी निवासी क्षिप्रा ने इंदिरा गांधी प्रतिमा के सामने चालू हालत में वाहन खड़ा किय