तीर्थ दर्शन के लिए जाएंगे 325 यात्री
तीर्थ दर्शन के लिए जाएंगे 325 यात्री
देवास | श्रीराममंदिर इटावा नि:शुल्क तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत 325 यात्रियों का पर्ची निकालकर चयन किया गया। यात्रा संयोजक दिलीप बांगर, संरक्षक रमेश कुमार अग्रवाल ने बताया समिति द्वारा प्रतिवर्ष गरीब परिवारों को नि: शुल्क तीर्थ दर्शन यात्रा कराई जाती है। इस बार 2 हजार आवेदन आए थे। पर्ची निकालकर 325 यात्रियों का चयन किया गया। यात्रा 9 अक्टूबर को मथुरा, वृंदावन, बरसाना गोकुल के लिए प्रस्थान करेगी। पांच दिवसीय तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं का 8 अक्टूबर को स्वागत किया जाएगा।
व्यासपीठका पूजन कर किया स्वागत
देवास | लक्ष्मीनारायणधर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से मनाया गया। बाल गोपाल की मनमोहक झांकी बनाई गई। पंडित युवराज उपाध्याय ने कथा वाचन किया। व्यास पीठ का पूजन मां चामुंडा सेवा समिति के शरद अग्रवाल, इंदरसिंह गौड़, रामेश्वर जलोदिया, रामनारायण दुबे, उम्मेदसिंह राठौर, गोविंद अग्रवाल, तुकाराम चौबे ने किया।
पूजाने मारी बाजी
खातेगांव | ग्रामबच्छखाल निवासी छात्रा पूजा वेड़ा ने आंध्रप्रदेश में हुई दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। पूजा दीपगांव के हाईस्कूल में अध्ययनरत है। सरपंच गीता लक्ष्मीनारायण गौरा ने पूजा का सम्मान किया।
लगाएपौधे- टोंकखुर्द| ग्रामदेवली के शाउमावि में पौधारोपण किया गया। पूर्व सरपंच परमानंद, जीवनसिंह मालवीय, प्राचार्य आत्माराम अमलावतिया सहित छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए और उनकी देखरेख का संकल्प लिया।