प्रकृति के बिगड़ते स्वरूप पर जताई चिंता
प्रकृति के बिगड़ते स्वरूप पर जताई चिंता
टोंककलां | प्रकृतिका स्वरूप बिगड़ रहा है। पर्यावरण में असंतुलन पैदा हो रहा है। इसे संभालना होगा। ग्राम कलमा के उन्नत प्राथमिक विद्यालय में ग्लोबल वार्मिंग विषय पर आयोजित कार्यशाला में यह बात कही गई। निजी संस्था और स्कूल स्टाफ ने यहां पौधे लगाए, संरक्षण की शपथ ली। संस्था सदस्य सुनीता सिंह, ज्योति शंकर, शशिकांत पांडे ने संबोधित किया। संचालन अरविंद सिंह ने किया, आभार अरविंद वर्मा ने माना।
स्लोगन-निबंधके माध्यम से संदेश दिया- खातेगांव | विद्यासागरकॉलेज में हिंदी दिवस मनाया गया। बीए हिंदी साहित्य के विद्यार्थियों ने स्लोगन, निबंध, भाषण के माध्यम से हिन्दी की महत्ता का संदेश दिया। प्राचार्य जितेंद्र दुबे, डायरेक्टर आलोक जैन, प्रदीप उपाध्याय आदि ने संबोधित किया।