पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदार मछुआरों के बीच गहराया विवाद

ठेकेदार मछुआरों के बीच गहराया विवाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खातेगांव, एसडीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते हुए मछुआरे

एसडीएम को दिया ज्ञापन

भास्करसंवाददाता | खातेगांव

नर्मदातट पर मछली पकड़कर परिवार का पेट पाल रहे केवट समाज के लोग (मछुआरे) और मछली ठेकेदारों के बीच विवाद गहरा गया है। मछुआरे कह रहे हैं ठेकेदार उन्हें मछली नहीं पकड़ने देते। राेेजी-रोटी का संकट है। ठेकेदारों का पक्ष लेते हुए प्रशासन कह रहा है उन्हें ठेका दिया गया है। न्याय की आस में ग्राम पंचायत राजौर के करीब 300 मछुआरे खातेगांव एसडीएम अशोक व्यास के पास पहुंचे और उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया मछली पकड़ने पर इंदिरा सागर परियोजना के मछली ठेकेदार द्वारा केवट श्याम, कल्लू, शैलेष, पप्पू कहार के साथ भी मारपीट की गई। दो किलो मछली छुड़ा ली। मछुआरों ने इसकी शिकायत थाने में भी की है। केवट राजेश ने कहा, सुनवाई नहीं हुई तो 20 सितंबर से आंदोलन शुरू करेंगे। जरूरत पड़ी तो जल सत्याग्रह करेंगे।

^आवेदनमिला है। एसडीएम को भेज रहे हैं। उचित कार्रवाई करेंगे। तहजीबकाजी, टीआई

^केवटपरिवार के लोगों ने आवेदन दिया है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अशोकव्यास, एसडीएम