सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल
सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल
देवास | अलग-अलगसड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। बीएनपी पुलिस के अनुसार उज्जैन बायपास पर टैंकर (जीजे 05 बीटी 2484) की टक्कर से चतरदास घायल हो गया। भोपाल रोड पर अमरपुरा फाटे के पास मोहन परिहार निवासी बरखेड़ा को ट्रक (यूपी-78-एएन-8232) के चालक ने टक्कर मार दी। कन्नौद थानांतर्गत मुकेश सहित दो लोग बाइक की टक्कर से घायल हो गए। बागली थानातंर्गत अजब पिता सुखराम निवासी कमलापुर डंपर (एमपी 41 एचए 0856) की टक्कर से घायल हो गया। खातेगांव थानातंर्गत अरुण प्रेमनारायण निवासी रिछी को सन्नौड़ में बाइक की टक्कर से चोट आई। पुलिस ने आरोपी चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं।
इलेक्ट्रिकदुकान से इनवर्टर चोरी
देवास | बागलीथानातंर्गत राधेश्याम पिता रामचंद्र पाटीदार नि. चापड़ा की इलेक्ट्रिक दुकान से अज्ञात बदमाश इनवर्टर चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज किया।
पंचायतभवन में तोड़फोड़
गंधर्वपुरी | ग्रामपंचायत देहरी के भवन की खिड़कियों के कांच अज्ञात ने फोड़ दिए। इलेक्ट्रिक वायर भी काट दिए। चौकीदार को धमकाया गया। पूर्व में पंचायत भवन का ताला तोड़कर अज्ञात लोग पंखे, कुर्सी एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। हाल ही में हुई घटना के बारे में सरपंच एवं सचिव ने सोनकच्छ थाने पर आवेदन देकर जांच की मांग की।
वैनकी टक्कर से पिता-पुत्र घायल
सोनकच्छ | वेनने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। आष्टा से बरोठा की ओर बाइक से जा रहे दिलीप पिता घासीराम एवं पुत्र कमलेश को पांदाजागीर के पास वेन ने टक्कर मार दी। पिता-पुत्र के हाथ-पैर फ्रेक्चर हो गए। दिलीप की हालत गंभीर है। दोनों घायलों को उपचार के लिए देवास अस्पताल ले जाया गया।
तराफाचुराने वाले गिरफ्तार
टाेंकखुर्द | पुलिसने तराफे चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। सामग्री भी जब्त की है। 25 दिन पूर्व आशिफ पटेल पिता मुंशी पटेल ने 40 तराफे चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने आरोपी आरिफ उर्फ भाला (23), जावेद पिता सलीम (23) निवासी मनियारपुरा एवं अज्जू पिता रफीक (19) को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी रोहित डोंगरे, एएसआई केके परमार, आरक्षक देवेंद्रसिंह चौहान, हरिओम जाधव, मनीष कुमार का योगदान रहा।
तीनस्थानों पर युवकों से मारपीट
देवास | शहरमें अजरूद्दीन जमालुद्दीन शेख निवासी बालगढ़ रोड से आरोपी गुड्डु उर्फ