- Hindi News
- हमारे लिए मिशन जैसा हो स्वच्छता अभियान : शर्मा
हमारे लिए मिशन जैसा हो स्वच्छता अभियान : शर्मा
कन्नौद विकासखंड को मिले जिले में प्रथम स्थान
भास्करसंवाददाता| कन्नौद
कन्नौदविकासखंड को समग्र स्वच्छता अभियान के तहत जिले में प्रथम स्थान मिलना चाहिए। अभियान में मिशन की तरह काम करें। यह बात विधायक आशीष शर्मा ने कही। वे निर्मल भारत अभियान के तहत सह-प्रशिक्षण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस कार्य को एक मिशन के रूप में लिया है। हम सभी अपने क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में इस कार्य को पूरा करने में सहयोग करें। अध्यक्षता गायत्री राधेश्याम जाट ने की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश जोशी, जिला पंचायत सदस्य जगदीश पटेल, मार्केटिंग सोसायटी अध्यक्ष शिव पटेल, जनपद उपाध्यक्ष संतोष पटेल, रेवाराम सारण, चंपालाल धुर्वे, धवल सिंह, सरपंच यूनियन अध्यक्ष रमेश पटेल, शंकर खोखर, गायत्री पटेल, बाबूलाल परमार आदि मौजूद थे। संचालन एसएल जायसवाल ने किया। आभार संजय श्रोत्रिय ने माना।
कार्यशाला में पंचायत सचिव शामिल हुए।
कार्यक्रम को संबोधित करते विधायक शर्मा।