छोटे बनकर जिएं, हमेशा आशीर्वाद मिलेगा
सुख-दुख में साथ दें वही सच्चा दोस्त : शर्मा
बीएनपीरोड पर विष्णु कालोनी में श्रीमद् भागवत कथा में पं. मुकेश पाठक ने कहा मनुष्य को हमेशा संसार में छोटा बनकर जीना चाहिए क्योंकि छोटों को हमेशा आशीर्वाद मिलता है। भगवान वामन भी छोटे बनकर राजा बलि के यहां गए थे। कृष्ण जी ने छोटे बालक बनकर गोकुल में अवतार लिया तो भगवान शंकर ने आशीर्वाद प्रदान किया। मनुष्य जितना बड़ा होता है, उतना ही दुख चिंता में घिरा होता है। छोटे को किसी प्रकार की चिंता नहीं होती इसलिए हमेशा छोटा बनकर जीवन जीना सीखें। मां-बेटे का प्रसंग सुन महिलाओं की आंखें छलक गई। व्यासपीठ का पूजन विक्रमसिंह पवार, दुर्गेश अग्रवाल, सुभाष शर्मा, ओमप्रकाश विजयवर्गीय, गणेश पटेल, कल्याणसिंह मीणा, चिंटू रघुवंशी, अशोक पोरवाल, रूपसिंह सोलंकी ने आरती की। गोवर्धन पूजन कर छप्पन भोग का नैवेद्य लगाया। मेवा युक्त केसर का दूध वितरण किया। ज्योति विजयवर्गीय ने बताया मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह प्रसंग होगा।
खातेगांव . भागवत कथा के दौरान श्रद्धालु झूमते नजर आए।
उधर... फूटी मटकी
लक्ष्मीनारायणधर्मशाला में पितृ शांति के लिए हो रही श्रीमद भागवत में भगवताचार्य पं. युवराज उपाध्याय ने यशोदा माता के वात्सल्य भावों का सुंदर चित्रण करते हुए श्रीकृष्ण द्वारा माखन चोरी किए जाने पर नाराज मैया उनके दोनों हाथ बांधती है। जिस रस्सी से हाथ बांधती है, छोटी पड़ जाती है। भागवताचार्य ने कहा यशोदा जिस रस्सी से बांधती वो माया मोह रूपी रस्सी थी, भगवान ऐसी डोर से कभी नहीं बंधते है। पं. उपाध्याय ने कहा जब भी किसी स्त्री को दूसरे के पुत्र के प्रति बुरे विचार आते हैं, वह पूतना कहलाती है। भजनों पर महिलाओं ने भावविभोर होकर नृत्य किया। मुख्य यजमान शंकरलाल पहलवान, दमयंती बाई आदि कृष्ण बने बालक को गोदी में उठाकर झूमने लगे। माखन चोरी मटकी फोड़ का श्रोताओं ने लुप्त उठाया। विक्रमसिंह पवार दुर्गेश अग्रवाल ने पूजन किया। गोविंद अग्रवाल ने बताया मंगलवार को रुक्मिणी विवाह कृष्ण की रासलीला का वर्णन झांकियों के साथ होगा।
विष्णु कॉलोनी में भागवतजी की आरती करते हुए यजमान श्रद्धालु।