डंपर-कार में टक्कर, सात घायल, जाम लगा
डबलचौकी | इंदौर-बैतूलहाईवे पर डंपर और कार में टक्कर हो गई। नेमावर से बालू रेत लेकर इंदौर की ओर जा रहे डंपर (एमपी47एच0199) ने अकबरपुर स्थित सरकारी अस्पताल सामने दोपहर 4.30 बजे के लगभग घाटाबिल्लौद से खातेगांव की ओर जा रही कार (एमपी09बीए7873) को टक्कर मार दी। घटना में उमेश उपाध्याय, लीला उपाध्याय नि. घाटाबिल्लौद-धार, शंकर शर्मा चार अन्य घायल हो गए। घायल को उपचार के लिए एमवायएच इंदौर भेजा गया। डंपर एवं कार की बीच सड़क पर होने से जाम लग गया। रात आठ बजे तक आवागमन बंद रहा। हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। डबलचौकी पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया। इसके बाद आवागमन शुरू हुआ।