2013 के पास आउट छात्र- छात्राओं को डिग्री बांटी
2013 के पास आउट छात्र- छात्राओं को डिग्री बांटी
नेमावर| संत सिंगाजी महाविद्यालय संदलपुर में समारोह रख 2013 के पास आउट छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत पूजा एवं किरण ने प्रस्तुत किया। जीएम राहुल काले, खातेगांव कॉलेज के प्राचार्य सीएल यादव, शिक्षक रायसिंह तोमर अतिथि थे। संस्थाध्यक्ष कल्पना दुबे, चीफ मेंटोर संकल्प भार्गव, चेयरमैन प्रांजल दुबे, निदेशक प्रशांत शर्मा, नर्मदाप्रसाद यादव मौजूद थे। संचालन प्रो. लवी अग्रवाल ने किया। आभार प्राचार्य श्रद्धा वशिष्ठ ने माना।