पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नर्मदा जयंती आज : पूजन व अभिषेक होगा

नर्मदा जयंती आज : पूजन व अभिषेक होगा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेमावर/खातेगांव| मां नर्मदा जयंती 14 फरवरी को नेमावर मंे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम हांेंगे। चिन्मय धाम आश्रम के संत विठ्ठल रामसी ब्रह्मचारी बाबा के मार्गदर्शन, नर्मदा तट पर विराजमान संत तपस्वी बाबा रामस्वरूप दास शास्त्री, बाबा संत चंद्रशेखरानंद सरस्वती व सिद्ध संतों की उपस्थिति में जलजामुन से बने पंडाल में मां नर्मदा का पूजन अभिषेक होगा। महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण होगा। शाम को चिन्मय धाम आश्रम में भंडारा होगा। इधर, खातेगांव के गांंव राजौर मंे पूर्व संध्या पर दीपदान किया गया। इसके अलावा नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में जगह-जगह प्रसादी का वितरण भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...