- Hindi News
- योजनाआंे का नहीं मिल रहा लाभ, ग्रामीणों में आक्रोश
योजनाआंे का नहीं मिल रहा लाभ, ग्रामीणों में आक्रोश
भास्करसंवाददाता | खातेगांव
क्षेत्रसे लगे दर्जनभर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को बस स्टैंड पर धरना दिया। वे शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से भारी आक्रोश में थे। तहसीलदार को निराकरण संबंधी ज्ञापन भी दिया। ग्राम पंचायत विक्रमपुर, सुकरास, लकड़ानी, पटरानी, पलासी, हरणगंाव आिद गांव के लोग बस स्टैंड पर पहुंचे। युवक कांग्रेस खातेगांव विधानसभा क्षेत्र महामंत्री राहुल इनानिया के नेतृत्व में धरना दिया। इनानिया ने बताया ग्रामीणों को शासन की योजनाआंे का लाभ नहीं मिल रहा है। वृद्धाश्रम पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, विधवा पेंशन किसी भी योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है। कई बार आवेदन दे चुके हैं।
सुकरास के अर्जनसिंह, भगवानसिंह, श्यामलाल, राजवीर ने बताया कार्य करने के बाद भी पंचायत द्वारा मजदूरी नहीं दी गई। रमेश, धनू, उनीस खान, धरमपाल, मुकेश माचरा, राजवीर कुडिया, देवेंद्र इनानिया, पवन गुर्जर, मनीष पटेल, महेश दीक्षित, अरविंद इनानिया, हेमराज गवली, विजय गवली, रामगोपाल कुडिया, रामसिंह धनवारे, कृष्णकांत जोशी आिद ग्रामीण नारेबाजी करते हुए तहसीलदार कार्यालय पहुंचे। तहसीलदार सीएस सोलंकी को ज्ञापन दिया। आभार विजय इनानिया ने माना।