- Hindi News
- कोऑपरेटिव बैंक चुनाव : संचालक मंडल के लिए नामांकन फॉर्म आज से जमा होंगे
कोऑपरेटिव बैंक चुनाव : संचालक मंडल के लिए नामांकन फॉर्म आज से जमा होंगे
जिलाकोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और संचालक मंडल के चुनाव के तहत 17 और 18 सितंबर को सुबह 11से शाम चार बजे तक नामांकन फार्म जमा होंगे। बैंक के 11 सदस्यीय संचालक मंडल के लिए हो रहे इस चुनाव में एक विकासखंड से एक ही संचालक चुना जाएगा। संचालकों के सभी पद अनारक्षित है। महिला वर्ग के लिए भी आरक्षण निरंक है। 24 सितंबर को चुने जाने वाले इन 11 संचालकों में से 30 सितंबर को एक संचालक अध्यक्ष और एक संचालक उपाध्यक्ष बनेगा।
संचालकइन विकासखंड से चुने जाएंगे : सागर,जैसीनगर, राहतगढ़, रहली, खुरई, बीना, मालथौन, बंडा, शाहगढ़, देवरी और केसली विकासखंड से एक-एक बैंक प्रतिनिधी ही संचालक चुना जाएगा।
मतदानमतगणना एक ही दिन : 24सितंबर को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आयोजित विशेष साधारण सम्मिलन में संचालक मंडल के सदस्यों का फैसला मतदान से होगा। 5 बजे से मतगणना होगी इसके बाद चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे। कोऑपरेटिव बैंक से जुड़ी 178 प्राथमिक सेवा सहकारी साख समितियों में से लगभग 50 समितियां ओवर ड्यू नहीं हैं। इनके बैंक प्रतिनिधी संचालक मंडल का चुनाव लड़ सकेंगे।
ऐसाहै चुनाव कार्यक्रम : {1718सितंबर को संचालक मंडल के 11 सदस्यों के लिए प्रत्येक विकासखंड से नामांकन फार्म जमा होंगे। {19सितंबरको नामांकन पत्रों की जांच। {20सितंबरको नामांकन पत्र की वापसी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह मिलेंगे। {24सितंबरको विशेष साधारण सम्मेलन, मतदान और मतों की गिनती की जाएगी। {25सितंबरको रिक्त स्थानों पर सहयोजन। {26सितंबरको अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए सूचना जारी की जाएगी। {30सितंबरको अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और प्रतिनिधियों का चुने जाएंगे।
नगर संवाददाता | सागर
जिलाकोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष और संचालक मंडल के चुनाव के तहत 17 और 18 सितंबर को सुबह 11से शाम चार बजे तक नामांकन फार्म जमा होंगे। बैंक के 11 सदस्यीय संचालक मंडल के लिए हो रहे इस चुनाव में एक विकासखंड से एक ही संचालक चुना जाएगा। संचालकों के सभी पद अनारक्षित है। महिला वर्ग के लिए भी आरक्षण निरंक है। 24 सितंबर को चुने जाने वाले इन 11 संचालकों में से 30 सितंबर को एक संचालक अध्यक्ष और एक संचालक उपाध्यक्ष बनेगा।
संचालकइन विकासखंड से चुने जाएंगे : सागर,जैसीनगर, राहतगढ़, रहली, खुरई, बीना, मालथौन, बंडा, शाहगढ़, देवरी और केसली विकासखं