पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंचायत चुनाव : दूसरे चरण के मतों की गिनती आज और कल होगी

पंचायत चुनाव : दूसरे चरण के मतों की गिनती आज और कल होगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{जिला और जनपद सदस्य के अभ्यर्थियों के मत 8 फरवरी पंच- सरपंचों के मत 9 फरवरी को गिने जाएंगे

पॉलिटिकलरिपोर्टर | सागर

पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण के मतों की गिनती 8 और 9 फरवरी को राहतगढ़, खुरई, शाहगढ़ और सागर (जैसीनगर ) में होगी। 8 फरवरी को चार विकासखंडों के जनपद सदस्य और जिला सदस्य के अभ्यर्थियों के मतों की गिनती ईवीएम से की जाएगी। 9 फरवरी को चारों विकासखंडों के पंच सरपंच पद के अभ्यर्थियों के मतों की गिनती होगी। मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार ने अपर कलेक्टर संदीप माकिन को जनपद पंचायत राहतगढ़ में नियुक्त किया है इसके अलावा 13 राजस्व अधिकारियों को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण के तहत 5 फरवरी को राहतगढ़, खुरई, शाहगढ़ और जैसीनगर विकासखंड में 251 पंचायत क्षेत्रों में 8 जिला पंचायत सदस्य, 82 जनपद सदस्य, 245 सरपंच और 483 पंच के लिए मतदान हुआ था।

विकासखंड जिला सदस्य जनपद सदस्य सरपंच पंच

राहतगढ़3 25 77 138

जैसीनगर 1 19 62 110

खुरई 2 19 61 111

शाहगढ़ 2 19 45 124

कहां-कहां होगी मतगणना

जनपदमतगणना स्थल

राहतगढ़ शासकीय. महाविद्यालय राहतगढ़

खुरई शास. पाॅलीटेक्निक काॅलेज खुरई

शाहगढ़ शास. उत्कृष्ट उमावि शाहगढ़

जैसीनगर कला, वाणिज्य महाविद्यालय सागर