पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसडीओपी दफ्तरों में तैनात होंगी महिला सब इंस्पेक्टर

एसडीओपी दफ्तरों में तैनात होंगी महिला सब इंस्पेक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिलाअपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस विभाग जिले में जल्द ही नई व्यवस्था लागू करने जा रहा है। इसके तहत प्रत्येक अनुभाग (एसडीओपी कार्यालय) में एक महिला अधिकारी को तैनात किया जाएगा। यह सब इंस्पेक्टर रैंक की होगी। एसपी सचिन अतुलकर ने भास्कर से बातचीत में बताया कि अनुभाग स्तर पर महिला अधिकारी नहीं होने से पीड़ित महिला को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बातें ऐसी होती भी हैं, जिसे पीड़ित महिला पुरुष अधिकारी को बताने से संकोच करती है। वह खुलकर दिल की बात नहीं बता पाती है। इससे कई बार कागजी कार्रवाई समय पर नहीं हो पाती है। इन सब पहलूओं को ध्यान में रखते हुए महिला अधिकारी तैनात किया जाएगा। यह प्रक्रिया शुरू करने के पहले थाना वार महिला अपराधों की समीक्षा की जाएगी। एसपी ने बताया कि सागर ऐसा जिला बन गया है, जहां प्रत्येक थाने में एक महिला आरक्षक की पोस्टिंग की गई है। अन्यथा इसके पहले तक यह व्यवस्था भी लागू नहीं थी। यहां तक दूरदराज के थानों में भी महिला आरक्षक को भेजा गया है।

यहांहोगी तैनाती : 1.बीना 2. खुरई 3. राहतगढ़ 4. रहली 5. बंडा 6. देवरी

महिलापुलिस अधिकारियों पर एक नजर : {प्रधानआरक्षक : 14 { थाना प्रभारी : 02 { सब इंस्पेक्टर : 16 { सूबेदार : 01 { एएसआई : 04 { आरक्षक : 88

मुसीबतमें महिलाएं इन नंबरों को डायल करें

{निर्भया मोबाइल वैन- 9479997526

{ हेल्प लाइन - 9479997555

{ महिला आयोग - 0755-2661815