पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुरईरोड स्थित हरियाली बाजार के पास अज्ञात वाहन चालक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जख्मी साइकिल सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है।

पुलिस के अनुसार गड़ेलूखुर्द गांव में रहने वाले दुर्जन अहिरवार का 45 वर्षीय बेटा रामदास अहिरवार मनहारी का काम करता था। वह रोजाना की तरह सोमवार को सुबह अपने घर से सामान बेचने निकले थे, तभी हरियाली बाजार के पास तेज गति से रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। बुरी तरह घायल रामदास को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उनका एक बेटा और दो बेटियां हैं।