- Hindi News
- जिला अस्पताल में भर्ती सातों घायलों की हालत नाजुक
जिला अस्पताल में भर्ती सातों घायलों की हालत नाजुक
खुरईरोड पर बनहट रेलवे फाटक के पास बुधवार रात हुए हादसे में घायल सातों लोगों की हालत दूसरे दिन गुरुवार को भी नाजुक बनी रही। पुलिस के अनुसार बोलेरो के ड्राइवर बीना निवासी सुनील पिता विजय राजपूत, इमलिया निवासी पुष्पेंद्र पिता गणेश ठाकुर, उजनेट निवासी वीरसिंह लोधी, पहलवान पिता रामसिंह घोषी, मिट्ठू पिता शेरसिंह घोषी, महेंद्र पिता जगदीश लोधी तथा बाबूलाल लोधी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए रात में ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सातों की हालत नाजुक बताई थी। पुलिस के मुताबिक बोलेरो क्रमांक एमपी 15 टी-2135 सागर की ओर लौट रही थी। गाड़ी कुछ देर के लिए फाटक के पास रुकी थी। इसी समय खुरई की ओर से रही बोलेरो क्रमांक एमपी 04 सीएल- 9253 ने उसमें पीछे से तेज टक्कर मार दी। घटना में आरईएस के सब इंजीनियर बीना निवासी पंकज श्रीवास्तव, शास्त्री वार्ड खुरई निवासी गुड़िया श्रीवास्तव एवं बीना निवासी वंदना पति मनोज श्रीवास्तव की मौके पर ही मौत हो गई थी।