पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आखों के अस्पताल में चोरी, लाखों के उपकरण ले भागे चोर

आखों के अस्पताल में चोरी, लाखों के उपकरण ले भागे चोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सागर | खुरईरोड स्थित शासकीय इंदिरा नेत्र चिकित्सालय से चोर गुरुवार की रात लाखों के उपकरण लेकर फरार हो गए। घटना का खबर सुबह करीब 10.30 बजे लगी, जब डॉक्टर कर्मचारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोतीनगर पुलिस के मुताबिक चोरों ने अस्पताल के पीछे बने ऑपरेशन थियेटर का पीछे का दरवाजा तोड़ा और अंदर घुस गए। चोर कमरे में रखा गैस चूल्हा, टंकी, ऑटो क्लेव, छोटा स्टैंड फेन एवं यूपीएस ले गए। चोरों ने माइक्रोस्कोप भी ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह भारी होने के कारण नहीं ले जा सके।

चौकीदारको भनक तक नहीं लगी : अस्पतालमें चोरी की भनक रात में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और चौकीदार को नहीं लगी। अधीक्षक डॉ. वीएस तोमर का कहना है कि चोरी पीछे वाले हिस्से से हुई है, इसलिए किसी को पता ही नहीं चला। शराबियोंका जमावड़ा रहता है : कर्मचारियोंके अनुसार अस्पताल परिसर में पर्याप्त लाइट की व्यवस्था नहीं है। रात में अंधेरा रहता है। शाम ढलते ही अस्पताल के पिछले हिस्से में शराबियों और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने लगता है।